इस वक्त देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया. जानकारी के अनुसार, ललन सिंह ने दिल्ली में जेडीयू कार्यकरणी की बैठक के दौरान पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीतीश कुमार खुद संभालेंगे. ललन सिंह के इस्तीफे के साथ ही JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई है.


