Home / Chhattisgarh / देश की सुरक्षा पर डटे जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह, स्कूली छात्राओं ने कलेक्टर को सौंपे रक्षासूत्र

देश की सुरक्षा पर डटे जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह, स्कूली छात्राओं ने कलेक्टर को सौंपे रक्षासूत्र

बलौदाबाजार, 7अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर को विशेष रूप देने और देश की रक्षा के लिये सीमाओं पर तैनात वीर जवानों तक बहन के स्नेह का प्रतीक पहुंचाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की गई। गुरुकुल हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार एवं शास्वत हाई स्कूल बलौदाबाजार की छात्राओं द्वारा बनाए गए रक्षासूत्रों को कलेक्टर कुलदीप शर्मा को सौंपा।

कलेक्टर श्री शर्मा ने छात्राओं को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह कार्य न केवल रक्षाबंधन पर्व को एक नया स्वरूप प्रदान करता है बल्कि देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी की अद्भुत मिसाल भी पेश करता है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवान अपनी जान की परवाह किए बिना सीमाओं पर डटे रहते हैं। कई जवान ऐसे हैं जो रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं आ पाते। इन रक्षासूत्रों के माध्यम से उन्हें अपने परिवार का स्नेह और बहन का प्यार मिलेगा जिससे वे खुद को और भी मजबूत और अपनापन महसूस करेंगे।

इस स्कूल के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *