बिलासपुर, 25 नवंबर। जिले में अवैध शराब की बिक्री और नशे के कारोबार के खिलाफ सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 31 पाव देशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 2,480 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ SP रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सकरी पुलिस को 24 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम काठाकोनी पड़ाव स्थित कश्यप चिकन दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए TI निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान में घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान दुकान संचालक बद्री प्रसाद कश्यप (57 वर्ष), निवासी मोछ, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 31 पाव देशी शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1084/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में TI निरीक्षक संजय सिंदे, प्रधान आरक्षक टीकाराम निषाद, प्रधान आरक्षक चोलाराम पटेल, आरक्षक सुनील सूर्यवंशी और महिला आरक्षक प्रीति शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।






