क्यों पैपराजी पर भड़के शाहिद?

Shahid Kapoor Video: शुक्रवार को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन का आयोजन हुआ। इस मौके पर कई बॉलीवुड हस्तियां के बच्चों ने परफॉर्म किया। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) की बेटी मीशा और बेटे भी जैन भी इसका हिस्सा थे।

ऐसे में ये कपल अपने बच्चों को सपोर्ट करने पहुंचा था। हालांकि, इस इवेंट को गुजरे हुए दो से तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो अभी भी वायरल हो रही है। इसी बीच अब शाहिद कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पैपराजी पर भड़के दिखाई दे रहे हैं।

क्यों पैपराजी पर भड़के शाहिद

एनुअल फंक्शन में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपने बच्चों को चीयर करने पहुंचे थे। ये कपल बॉलीवुड के उन कपल्स में शामिल है जो अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखता है। ऐसे में जब फंक्शन खत्म हुआ तो शाहिद (Shahid) और मीरा (Mira) बच्चों के साथ बाहर स्कूल के बाहर स्पॉट हुए।

ऐसे में पैपराजी ने कपूर फैमिली की फोटो ली, लेकिन शाहिद कपूर नहीं चाहते थे कि कोई उनके बच्चों की फोटोज खींचे। ऐसे में शाहिद कपूर पैपराजी पर अपना आपा खो बैठे और भड़क गए। वीडियो में शाहिद कपूर कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘बच्चों के साथ मत किया करो। 150 फोटोज ले चुके हो।  

शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें, इस साल वेब सीरीज ‘फर्जी’ (Farzi) में देखा गया था। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म देवा (Deva) का एलान भी किया था।  ‘देवा’ अगले साल दशहरा 2024 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएगी। इसके अलावा शाहिद जल्द कृति सेनन के साथ भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और फर्जी 2 भी लेकर आ रहे हैं।