Home / Entertainment / अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस: सोनी सब के कलाकारों ने ताकत और पुरुषत्व को लेकर एक नई सोच को बढ़ावा दिया

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस: सोनी सब के कलाकारों ने ताकत और पुरुषत्व को लेकर एक नई सोच को बढ़ावा दिया

ख़बर शेयर करें:

मुंबई, 19 नवंबर 2026: ताकत को अक्सर सख्त बने रहने, हर परिस्थिति को नियंत्रित करने और अपनी भावनाओं को जाहिर न करने से जोड़ा जाता है। हालांकि, कई बार अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना, जरूरत पड़ने पर सहायता मांगना और अपने आसपास के लोगों के साथ सहजता से अपनी बात साझा करना कहीं ज्यादा साहस की बात होती है। इस अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर सोनी सब के कलाकार अधिक मेहता, मनीष वाधवा और मुकुल हरीश साझा करते हैं कि कैसे उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और अपने निभाए जाने वाले किरदारों के माध्यम से, इन पारंपरिक अपेक्षाओं से परे जाकर ताकत के सही मायनों को समझा है।

लो चुड़ैल चली ससुराल में आरव की भूमिका निभाने वाले अधिक मेहता ने साझा किया, “मेरे लिए असली ताकत इस बात में है कि आप अपने प्रियजनों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, खासकर तब जब जिंदगी आपके सामने अप्रत्याशित चुनौतियां लेकर आए। मेरे किरदार आरव की जिंदगी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब उसे पता चलता है कि उसकी पत्नी उर्वशी के पास जादुई शक्तियां हैं, लेकिन इसके बावजूद वह प्यार और समझदारी के साथ उसका साथ देता है। तमाम उथल-पुथल के बीच भी वह उसका समर्थन करना और हर परिस्थिति का मिलकर सामना करना चुनता है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर मुझे लगता है कि उन पुरुषों का जश्न मनाना जरूरी है, जो दयालुता, धैर्य और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ते हैं। भावनात्मक रूप से उपस्थित रहना, सुनना और अपने प्रियजनों के साथ खड़े रहना भी ऐसी ताकतें हैं जिनका सम्मान किया जाना चाहिए।”

हस्तिनापुर के वीर में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने वाले मनीष वाधवा ने साझा किया, “पिता बनने के बाद मैंने यह सीखा है कि असली ताकत हमेशा सख्त रहने या हर बात में अंतिम निर्णय लेने में नहीं, बल्कि समझदारी और सहजता में होती है। मैंने सीखा है कि बच्चों को अक्सर हमारी बातों से ज्यादा हमारी सुनने की क्षमता की जरूरत होती है, ताकि हम उनके नजरिए को समझ सकें और उन्हें खुद को अभिव्यक्त करने की आजादी दे सकें। मैं यह बात हस्तिनापुर के वीर के सेट पर युवा कलाकारों के साथ काम करते हुए भी महसूस करता हूं। वे जिज्ञासा और नए विचारों से भरे हुए हैं और मेरा मानना है कि बड़ों के रूप में हमारी भूमिका उन्हें मार्गदर्शन देने के साथ-साथ उनकी व्यक्तिगत पहचान को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करने की है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर मुझे लगता है कि उन पुरुषों का सम्मान किया जाना चाहिए जो यह समझते हैं कि किसी बच्चे के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालना ताकत का प्रदर्शन करने के सबसे महत्वपूर्ण तरीकों में से एक है।”

पुष्पा इम्पॉसिबल में टाइगर की भूमिका निभाने वाले मुकुल हरीश ने साझा किया, “मेरा किरदार टाइगर ऐसा व्यक्ति है जिसने हमेशा खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश की है और अपनी भावनाओं को अपने तक ही सीमित रखा है। कई चुनौतियों का सामना करने के बाद वह धीरे-धीरे खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करना सीख रहा है। मेरा मानना है कि यह ऐसी बात है जिससे कई पुरुष खुद को जोड़कर देख सकते हैं, मैं भी। मुझे हमेशा लगता है कि अपनी भावनाओं को व्यक्त करना, चाहे वह खुशी हो, दुख हो या स्नेह, कमजोरी नहीं बल्कि ताकत की निशानी है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर मैं उम्मीद करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा पुरुष अपनी भावनाओं को अपनाने, खुलकर संवाद करने और यह समझने के लिए प्रेरित होंगे कि संवेदनशील होना भी मजबूत होने का ही एक हिस्सा है।”

देखिए लो चुड़ैल चली ससुराल, हस्तिनापुर के वीर और पुष्पा इम्पॉसिबल, सिर्फ सोनी सब पर।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *