Home / Entertainment / आर्यन खान ने बनाई टाइम100नेक्स्ट इंडिया लिस्ट में जगह, देश के उभरते लीडर्स में हुए शामिल,टाइम100नेक्स्ट इंडिया लिस्ट में शामिल हुए आर्यन खान!

आर्यन खान ने बनाई टाइम100नेक्स्ट इंडिया लिस्ट में जगह, देश के उभरते लीडर्स में हुए शामिल,टाइम100नेक्स्ट इंडिया लिस्ट में शामिल हुए आर्यन खान!

ख़बर शेयर करें:

मुंबई। आर्यन खान ने पिछले साल अपने डायरेक्शन में बनी नेटफ्लिक्स सीरीज बैंड्स ऑफ बॉलीवुड से सभी का दिल जीत लिया था। ऐसे में अब उन्होंने टाइम100नेक्स्ट इंडिया लिस्ट में अपनी पहली मौजूदगी दर्ज कराई है। बता दें कि इसमें उन्हें भारत में बिजनेस, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और साइंस के क्षेत्र में भविष्य को आकार देने वाले उभरते लीडर्स में से एक माना गया है।

टाइम मैगजीन ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘भारत किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा फिल्में बनाता है। आज बदलते हालात फिल्म इंडस्ट्री के पुराने तौर-तरीकों को चुनौती दे रहे हैं और नई पीढ़ी के फिल्ममेकर परंपराओं से हटकर काम करते हुए अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।’

टाइम ने लिखा, ‘बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की 2025 में आई नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई को बिना किसी पर्दे के दिखाया है और इस साल कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। मुंबई में, जहां स्टार किड्स को मौके मिलने के साथ-साथ लोगों की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है, यह सीरीज पहली झलक दिखाती है कि आर्यन खान किस तरह इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं।’

द बैंड्स ऑफ बॉलीवुड को आर्यन खान ने लिखा और डायरेक्ट किया है, और इसे गौरी खान ने रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया है। इस सीरीज़ में लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, मोना सिंह, राघव जुयाल, आन्या सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, सहेर बंबा, गौतमी कपूर, रजत बेदी और कई अन्य कलाकारों की शानदार टीम नज़र आती है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *