Home / Madhya Pradesh / बिस्तर पर लेटे पति के ऊपर पत्नी ने डाला खौलता तेल, चेहरा और गला बुरी तरह झुलसा; वारदात के बाद फरार

बिस्तर पर लेटे पति के ऊपर पत्नी ने डाला खौलता तेल, चेहरा और गला बुरी तरह झुलसा; वारदात के बाद फरार

ख़बर शेयर करें:

बालाघाट/भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक पत्नी ने अपने ही पति पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। जिससे पति का चेहरा, कान के पास का हिस्सा और गला बुरी तरह झुलस गया। घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वारदात के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 33 गायखुरी में डालीराम बोपचे (51) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब सात महीने पहले पत्नी श्यामकला घर छोड़कर चली गई थी। सितंबर में वापस लौटने के बाद दीपावली पर दोनों फिर साथ रहने लगे थे। बुधवार को डालीराम मजदूरी से घर लौटे और बिस्तर पर लेटकर मोबाइल देख रहे थे।

इसी दौरान श्यामकला खाना बना रही थी। आरोप है कि अचानक उसने खौलता तेल अपने पति डालीराम बोपचे के ऊपर उड़ेल दिया और फरार हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में डालीराम बोपचे का चेहरा, कान के पास का हिस्सा और गला बुरी तरह झुलस गया है। फिलहाल पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *