Home / Entertainment / सोनी सब के लो चुड़ैल चली ससुराल के ‘मेरी वाली चुड़ैल है’ म्यूज़िक वीडियो पर ऐश्वर्या शर्मा, मुस्कान बामने और कई लोकप्रिय कलाकारों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

सोनी सब के लो चुड़ैल चली ससुराल के ‘मेरी वाली चुड़ैल है’ म्यूज़िक वीडियो पर ऐश्वर्या शर्मा, मुस्कान बामने और कई लोकप्रिय कलाकारों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

ख़बर शेयर करें:

मुंबई, 19 नवंबर 2026 : सोनी सब का आगामी कॉमेडी शो लो चुड़ैल चली ससुराल जादू, हास्य और पारिवारिक ड्रामे का मनोरंजक संगम लेकर आ रहा है। यह शो हिबा नवाब द्वारा निभाई जा रही चुलबुली युवा चुड़ैल उर्वशी की मजेदार गलतफहमियों और रोमांचक अनुभवों को दर्शाता है, जो एक इंसानी परिवार में रहते हुए जीवन की अनोखी परिस्थितियों से जूझती है। शो के आगमन से पहले इसके गीत ‘मेरी वाली चुड़ैल है’, जिसमें हिबा नवाब और अधिक मेहता नजर आ रहे हैं, ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर खूब सराहना बटोरते हुए लोकप्रियता हासिल कर ली है।

इस म्यूज़िक वीडियो को दर्शकों का दिल छू लेने वाला शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहां इंडस्ट्री के दोस्तों और फैंस ने एक साथ मिलकर इस गाने का जश्न मनाया। लोकप्रिय अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा को यह वीडियो बेहद पसंद आया और उन्होंने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए प्यार से हिबा को “ब्यूटीफुल चुड़ैल” कहा। मुस्कान बामने ने भी “<3” कमेंट के जरिए अधिक के लिए अपना प्यार और समर्थन जताया। इनके अलावा आशीष केदार, राघव गोसाईं, आकांक्षा शर्मा, भाव्या सचदेवा और शांतनु मोगना समेत कई लोकप्रिय कलाकारों ने भी वीडियो की सराहना की। सोशल मीडिया पर मिले इस जबरदस्त प्यार ने उत्साह को और बढ़ा दिया है, जिससे इस गाने का रिलीज़ हिबा और अधिक के लिए और भी यादगार बन गया है।


म्यूज़िक वीडियो को मिले प्यार और समर्थन के बारे में बात करते हुए हिबा नवाब ने साझा किया, “‘मेरी वाली चुड़ैल है’ को पसंद करते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। मेरे दोस्त सचमुच इस गाने के दीवाने हो गए हैं और हर समय मेरे आसपास यही गाना गुनगुनाते रहते हैं। वे अपने सोशल मीडिया स्टोरीज़ पर भी म्यूज़िक वीडियो साझा कर रहे हैं, जो मुझे बहुत प्यारा लगता है। लोग मेरी आवाज़ को लेकर जो प्यार दिखा रहे हैं, उससे मैं भावुक हो गई हूं, खासकर इसलिए क्योंकि यह मेरा पहला रैप था। मैंने कभी इस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं की थी और इससे यह पूरा अनुभव मेरे लिए और भी खास बन गया है। हमने इस गाने को बनाते समय बहुत मज़े किए थे और मुझे बेहद खुशी है कि दर्शक भी इसे सुनकर उतना ही आनंद ले रहे हैं।”


म्यूज़िक वीडियो को मिले प्यार और समर्थन के बारे में बात करते हुए अधिक मेहता ने साझा किया, “म्यूज़िक वीडियो को मिल रहे रिस्पॉन्स से मैं बेहद खुश हूं। इस गाने की धुन इतनी आकर्षक है कि न तो मैं और न ही मेरे आसपास के लोग इसे अपने दिमाग से निकाल पा रहे हैं। इसकी शूटिंग के दौरान मैंने बहुत अच्छा समय बिताया और हुक स्टेप की प्रैक्टिस करना भी उतना ही मजेदार था। अपने दोस्तों को अपना काम साझा करते हुए और आपका उत्साह बढ़ाते हुए देखना हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन फैंस से मिला प्यार वास्तव में बहुत खास रहा है। मुझे बेहद खुशी है कि लोग इस गाने का उतना ही आनंद ले रहे हैं, जितना हमने इसे बनाते समय लिया था। इससे इसमें लगाई गई हमारी सारी मेहनत और मस्ती और भी ज्यादा सार्थक लगती है।”
देखिए लो चुड़ैल चली ससुराल, सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *