मेष राशि (Aries)-
आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। पुराने कार्यों को पूरा करने में आज का दिन जाएगा।नौकरी पेशा लोग अपने अधिकारियों से आज किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श करते हैं। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
वृषक राशि (Taurus)-
दिन बेहतरीन व्यतीत होगा। जो भी काम सोचेंगे वह जल्द से जल्द पूरा होगा। जो भी काम शुरू करें वह घर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए करें। लेनदेन की दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करें। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता से भरा हुआ है।
मिथुन राशि (Gemini)-
दिन अच्छा गुजरेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापारियों को दूसरों की दी गई सलाह पर अमल करना चाहिए। दूसरे लोगों की सलाह से आपके काम बनेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)-
बीते दिनों की अपेक्षा आज का दिन खुशहाल रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
सिंह राशि (Leo)-
व्यापारियों को आज धन लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)-
आज का दिन सामान्य बीतने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। आज आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। दिन में बहुत व्यस्तता रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। शाम का समय परिवार के साथ खुशहाल बीतेगा।
तुला राशि (Libra)-
आज का दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। बच्चों के तरफ से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। रोजगार की तलाश में लगे जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। कोई पुराने राज आपके सामने खुल सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज का दिन उत्तम फलदायक है। धन लाभ की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आज के दिन आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।
धनु राशि (Sagittarius)-
आज के दिन आपको मिले जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों की मदद से आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। नया काम शुरू कर सकते हैं। छोटे उद्योगों को व्यापार में लाभ मिलेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)-
दिन ठीक गुजरेगा। पैसे के मामले पर में किसी पर बहुत ज्यादा भरोसा ना करें धोखा मिल सकता है। सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी कुछ आदतों को बदलने की जरूरत है।
कुंभ राशि (Aquarius)-
दिन बेहतरीन रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। व्यवहार में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। कारोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।
मीन राशि (Pisces)-
आज का दिन आपके हित में रहेगा। व्यापारियों के व्यापार में कुछ मुनाफा हो सकता है। उधार दिए गए पैसे वापस आएंगे। जीवन साथी के साथ संबंध में सुधार होगा। किसी अनजान व्यक्ति के अच्छी सलाह से आपका फायदा हो सकता है। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है मन प्रसन्न रहेगा। माता का आशीर्वाद मिलेगा।


