KORBA: छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी दर्री के पावर प्लांट में लगी आग

कोरबा, 22 अक्टूबर। जिले से अभी अभी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है । जिसमे छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी दर्री के पावर प्लांट में आग लग गई है।

जानकारी के अनुसार कोल हैंडलिंग प्लांट यानी CHP में लगी आग से उठ रहा धुवां काफी दूर से देखा जा रहा है। पावर प्लांट के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।