Miss Shetty Mr Polishetty OTT Release: ‘बाहुबली’ की देवसेना बनकर इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली अनुष्का शेट्टी ने 6 साल बाद तमिल फिल्म ‘मिस शेट्टी मिस्टर पोलीशेट्टी‘ (Miss Shetty Mr Polishetty) से कमबैक किया था। ‘बाहुबली 2’ के बाद प्रभास ने तो कई फिल्में बनाईं, लेकिन अनुष्का मानों इंडस्ट्री से गुम हो गईं।
अनुष्का शेट्टी के कमबैक का उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार, अनुष्का ने अपने चाहने वालों की विश इसी साल 7 सितंबर को पूरी की, जब उनकी फिल्म ‘मिस शेट्टी मिस्टर पोलीशेट्टी’ सिनेमाघरों में आई। मूवी को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की थी। रिलीज के एक महीने बाद फिल्म बड़े पर्दे से हटकर अब ओटीटी पर आ गई है।
अनुष्का शेट्टी की फिल्म ने ओटीटी पर मचाया तहलका
5 अक्टूबर 2023 को अनुष्का शेट्टी की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने ओटीटी पर आते ही ट्रेंडिंग फिल्मों को पीछे कर दिया है। अनुष्का की ‘मिस शेट्टी मिस्टर पोलीशेट्टी’ इस वक्त नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग मूवीज में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। अनुष्का की इस फिल्म ने सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा स्टारर ‘खुशी‘, करीना कपूर खान की ‘जाने जां‘, Nowhere, Infinite, स्पाइडर मैन- अक्रॉस द स्पाइडर वर्स, आरडीएक्स जैसी फिल्मों को पीछे कर दिया था।
लोगों को पसंद आई अनुष्का और नवीन की जोड़ी
बात करें फिल्म की तो ‘मिस शेट्टी मिस्टर पोलीशेट्टी‘ की फिल्म का निर्देशन महेश बाबू ने किया है, जबकि इसका निर्माण यूवी क्रिएशंस द्वारा किया गया है। अनुष्का और नवीन के अलावा मुरली शर्मा और जयसुधा ने भी अहम किरदार निभाया है। फिल्म में अनुष्का और नवीन की केमिस्ट्री को खूब पसंद की गई थी। अनुष्का शेट्टी जल्द ही Kathanar – The Wild Sorcerer में नजर आएंगी। इस फेंटेसी थ्रिलर का निर्देशन रोजन थोमस कर रहे हैं।


