Karwacahuth 2022 Mehndi designs: करवाचौथ पर बेहद कम समय में लग जाएंगे मेहंदी के ये डिजाइन

Karwacahuth 2022 Mehndi designs: दिवाली की साफ-सफाई करने के चक्कर में बहुत सी ऐसी महिलाएं होंगी, जो करवाचौथ के लिए अभी तक अपने हाथों पर मेहंदी नहीं लगवा पाई होंगी। इस साल करवाचौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जा रहा है। सुहागन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत सोलह श्रृंगार में करके मां करवा की पूजा करती हैं। जिसके बाद रात्रि में चांद दर्शन के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। सोलह श्रृंगार में मेहंदी को महत्वपूर्ण माना गया है। इसके बिना आपका श्रृंगार पूरा नहीं हो सकता। लेकिन अब जब कल ही करवाचौथ है और आपको हाथों में मेहंदी लगवाने के साथ घर के बाकी बचे काम भी निपटाने हैं तो फॉलो करें महेंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन जो बेहद कम समय में लग जाते हैं।