CG ELECTION 2023 UPDATE : आम आदमी पार्टी ने जारी की 12 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट, यहां देखें लिस्ट…

CG ELECTION 2023 UPDATE : छत्तीसगढ़ में विधानसभा 2023 के चुनाव की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। आज सुबह से ही जहां भाजपा के संभावित उम्मीदवारों के नाम चर्चा में है तो वही कुछ देर पहले ही आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी ।

इस बार आम आदमी पार्टी ने 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का खुलासा कर दिया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपने 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।

हालांकि अब तक कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। कांग्रेस बेहद सोच परख कर इस बार उम्मीदवारों का चयन कर रही है। इनमें से अधिकाशं उम्मीदवार युवा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की सूची अक्टूबर महीने के दूसरे हफ्ते तक सबके सामने आ जाएगी।