CSR द्वारा किये गए सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए दर्री क्षेत्र के पार्षद द्वारा माननीय मुख्य महाप्रबंधक NTPC कोरबा को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल भेंट किया

कोरबा, 29 सितम्बर । एनटीपीसी कोरबा के नैगम सामाजिक दाइत्यव के तहत दर्री क्षेत्र के स्कूलों में छात्र छात्राओं हेतु बेंच डेस्क, खेल सामग्री एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कन्फेकशनरी आईटम की व्यवस्था की गईं। 

सीएसआर द्वारा किये गए उक्त सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए दर्री क्षेत्र के पार्षद श्री प्रेमचंद ज्वाला पांडेय द्वारा माननीय मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी कोरबा को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल भेंट किया गया।