Home / Chhattisgarh / मुख्यमंत्री तीर्थ योजना : महापौर ने तीर्थ यात्रियों से भरी वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री तीर्थ योजना : महापौर ने तीर्थ यात्रियों से भरी वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

ख़बर शेयर करें:

कोरबा 10 नवम्बर 2026 – छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग महानदी भवन नवा रायपुर अटलनगर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार ’’ मुख्यमंत्री तीर्थ योजना ’’ के अंतर्गत 10 नवम्बर से 15 नवम्बर 2026 तक के लिये अमृतसर-स्वर्ण मंदिर, वैष्णोमाता मंदिर, बाघा बार्डर की यात्रा कराया जा रहा है। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में महापौर संजूदेवी राजपूत ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के श्रद्धालुओं के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

महापौर राजपूत ने श्रद्धालुओं से कहा कि आप सब सकुशल अपने यात्रा पर जायें, इसकी मनोकामना ईश्वर से करते हैं तथा उन्होने कहा कि नगर निगम कोरबा प्रतिमाह रामलला दर्शन हेतु शासन के गाईड लाईन के आधार पर भेज रही है एवं मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की तीसरी बार रवाना हुई है।

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय गोंड़, ममता यादव एवं सीमा कंवर, एल्डरमेन दीपक यादव के साथ-साथ नगर पालिक निगम कोरबा के निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक राजस्व अधिकारी कुशल सिंह गोंड़, सहायक संपदा अधिकारी भावेश यादव, अजय साहू, अरविंद सिंह, संजय भास्कर, भूपेन्द्र पैकरा, चन्द्रभूषण झा, प्रकाश तिवारी आदि के साथ अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *