CG NEWS:पटवारी ने सरकारी ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या की

जगदलपुर12 सितंबर । एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक पटवारी ने सरकारी ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पटवारी काम बताकर गए जिसके बाद वो अपने सरकारी कार्यालय पहुंचे और वहां उनका शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पूरा बस्तर थाना क्षेत्र के बागमोहलई का है।

बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि जगदलपुर मोहन नगर में रहने वाले पटवारी 40 वर्षीय संजय महापात्र रोजाना की तरह सोमवार को भी अपने कार्यालय बस्तर गए। संजय महापात्र देर शाम को भी अपनी पत्नी से बात की थी।

रात को जब वे संजय के सरकारी कार्यालय वाले ऑफिस में पहुंचे तो देखा कि संजय ने एक पतले से रस्सी को गले में बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी बस्तर थाना में दी गई जिसके बाद शव का पंचनामा करते हुए पीएम के लिए भेज दिया गया है, वहीं रूम को भी बंद कर दिया है।