कोंड़ागांव, 09 अक्टूबर । जिले के केशकाल अनुविभाग अंर्तगत धनोरा थाना क्षेत्र के दुर्घाट के पास शनिवार रात लगभग 10 बजे बस्तर सांसद दीपक बैज की बड़ी बहन एवं जगदलपुर जनपद पंचायत की अध्यक्ष अनिता पोयाम की स्कॉर्पियो वाहन सीजी 17 केव्ही 0087 अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अनीता पोयम के चेहरे पर गंभीर चोटे आई है, वहीं तीन अन्य को मामूली चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता पोयम परिवारिक कार्य से धनोरा गई थी, वहां से जगदलपुर वापसी के दौरान यह हादसा हुआ है, गंभीर रूप से अनीता पोयम को धनोरा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद केशकाल अस्पताल लाया गया है। हालांकि उनके साथ वाहन में तीन अन्य लोग भी सवार थे, उन्हें मामूली चोट आई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम शंकरलाल एसडीओपी भूपत सिंह तहसीलदार आशुतोषशर्मा, विधायक संतराम नेताम के निजी सहायक अमरनाथ राणा भी अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। अनीता पोयम को गंभीर चोट आने के कारण उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया है।


