CG NEWS: राष्ट्रपति मुर्मु, प्रियंका गांधी ने CM बघेल को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर, 23 अगस्त । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बुधवार को उनके जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने बघेल को स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके आलावा, प्रियंका गांधी ने भी मुख्यमंत्री को दूरभाष पर आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।