Home / Chhattisgarh / कोरबा: स्कूल में मोबाइल लाने पर प्राचार्य की फटकार से आहत छात्रा ने पिया कीटनाशक, जिला अस्पताल में भर्ती

कोरबा: स्कूल में मोबाइल लाने पर प्राचार्य की फटकार से आहत छात्रा ने पिया कीटनाशक, जिला अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें:

कोरबा। अजगरबहार क्षेत्र के एक हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा द्वारा कीटनाशक का सेवन करने का मामला सामने आया है। स्कूल में मोबाइल लाने पर प्राचार्य की फटकार से आहत होकर छात्रा ने घर पहुंचने के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों की सतर्कता से उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने साथ मोबाइल फोन लेकर स्कूल पहुंची थी। परिसर में उसके पास मोबाइल देखकर प्राचार्य ने उसे कड़ी फटकार लगाई। डांट से व्यथित होकर छात्रा घर लौटी और वहां उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

परिजनों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल

छात्रा द्वारा कीटनाशक पिए जाने की जानकारी परिजनों को समय रहते मिल गई। वे बिना देर किए उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया, जिसके बाद उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर और स्थिर बताई गई है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *