Home / Chhattisgarh / कोरबा के प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी से नकदी पार; डॉग स्क्वॉड से तलाश शुरू

कोरबा के प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी से नकदी पार; डॉग स्क्वॉड से तलाश शुरू

ख़बर शेयर करें:

कोरबा, 03 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सिविल लाइन थाना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोसाबाड़ी चौक के पास स्थित प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने बीती रात धावा बोलकर दान पेटी में रखी नकदी पार कर दी। सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कोसाबाड़ी चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में रात के दौरान अज्ञात चोर दाखिल हुए और दान पेटी को निशाना बनाया। चोर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने कैमरे बंद होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल दान पेटी में कितनी रकम रखी थी और चोर कितनी नकदी लेकर गए हैं, इसका आकलन नहीं हो पाया है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से सुराग जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात चोरों की तलाश जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *