मुरादाबाद, 06 अक्टूबर । मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने अपने गांव के एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोपित ने पीड़िता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। बुधवार को पीड़ित किशोरी की तहरीर पर थाना भगतपुर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी ने बुधवार को थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सोमवार शाम को वह घर में अकेली थी, तभी उसके गांव का आरोपित युवक मौके का फायदा उठाकर जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसके शोर मचाने पर आरोपित भाग गया, जिसके बाद परिजनों के घर आने पर उसने आपबीती सुनाई व परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। इस संबंध में किशोरी ने आरोपित के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। इस पर थाना भगतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

