जीसीएल की तर्ज़ पर शतरंज लीग आयोजित करेगा एआईसीएफ

कानपुर । अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) की सफलता से प्रभावित होकर निकट भविष्य में इंडियन चेस लीग के आयोजन की योजना बनायी है।

एआईसीएफ ने वार्षिक आम बैठक के सफल समापन के बाद रविवार को इसकी घोषणा की। इस बैठक में 32 राज्य सदस्य इकाइयों के प्रतिनिधि, सम्मानित गणमान्य व्यक्ति और प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।