नोएडा स्थित सोरखा के सेक्टर-80 के पास एक चलती कार में आग लग गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि आग कार के बोनट में लगी। इसके बाद तेजी से आग ने कार को अपनी चपेट में लिया।
चालक ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ गई। 10 सेकेंड के इस वीडियो में आग लगने के बाद चालक को कार से अपना कुछ जरूरी सामान निकालते देखा जा रहा है और लोग उसे कार से दूर हटने के लिए कह रहे है।


