Breaking News : ट्यूशन जा रही बच्ची से जबरदस्ती करने का प्रयास, युवक गिरफ्तार

झारखण्ड, ,30 जून । जमशेदपुर टेल्को थाना अंतर्गत खड़ंगाझाड़ में बुधवार को ट्यूशन जा रही सात वर्षीय बच्ची के साथ रास्ते में एक युवक ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया. बच्ची द्वारा चिल्लाने पर युवक ने उसे छोड़ दिया. इसके बाद बच्ची दौड़कर घर पहुंची और घरवालों को घटना की जानकारी दी.

घटना की जानकारी मिलने पर बस्तीवासी जुट गये. बस्तीवासी इस घटना से आक्रोशित थे. स्थानीय लोग युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. बस्ती के एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर तस्वीर दिखी. इसके बाद बच्ची के घरवालों ने मामले की शिकायत टेल्को थाने में की.

बच्ची के पिता के अनुसार बच्ची करीब 3.30 बजे ट्यूशन जा रही थी. रास्ते में बारीनगर निवासी मो अज्जु ने पहले तो बच्ची को बहलाने फुसलाने का प्रयास किया, लेकिन जब बच्ची भागने लगी, तो मो अज्जू ने दौड़कर उसे पकड़ कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह उसके चंगुल से भाग कर घर पहुंची. भाजपा नेता अंकित आनंद ने बताया कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.