Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो में रोमांस का नया Video Viral, एक-दूसरे से लिपटे दिखे कपल

नई दिल्ली, 21 जून I पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो काफी चर्चा में है किफायती यात्रा और अन्य सुविधाओं के साथ-साथ वायरल वीडियो को लेकर दिल्ली मेट्रो सुर्खियों में रही है समय-समय पर दिल्ली मेट्रो में लोगों की अजीब हरकत से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे

कई दिनों से वीडियो  वायरल

फिलहाल दिल्ली मेट्रो से जुड़ा  एक और वीडियो  कई दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैवायरल वीडियो में दिल्ली मेट्रो में किनारे की सीट पर बैठकर एक कपल रोमांस करता नजर आ रहा हैवीडियो में एक दूसरे से लिपटे कपल किस करते दिखाई दे रहा है।

READ MORE : Adipurush Dialogue Change : बदल गया फिल्म ‘आद‍िपुरुष’ का ‘जलेगी तेरे बाप की’ वाला डायलॉग, अब ये बोलते दिख रहे ‘हनुमान जी’

येलो लाइन का बताया जा रहा वीडियो

कई लोगों ने ट्विटर पर वीडियो को शेयर किया है कुछ यूजर कपल की इस हरकत को लेकर दिल्ली मेट्रो से शिकायत कर रहे हैं तो कुछ लोग वीडियो को शेयर करके मजे ले रहे हैंदावा किया जा रहा है कि मेट्रो के अंदर कपल के रोमांस का वीडियो दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन का है

दिल्ली मेट्रो का आया जवाब

हालांकि, दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर में जांच में इस तरह के किसी भी यात्री के मिलने से इनकार कर दिया दिल्ली मेट्रो ने एक ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा कि किसी भी असुविधा के लिए खेद है हुडा सिटी सेंटर में जांच की तो ऐसा कोई यात्री नहीं मिला