Disha Parmar Pregnancy: जल्द मम्मी-पापा बनने वाले हैं राहुल-दिशा, सोनोग्राफी रिपोर्ट संग शेयर की गुडन्यूज

 पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य ने अपने फैंस के साथ बड़ी खबर शेयर की है। जब से इनकी शादी हुई है लोगों की जुबान पर एक ही सवाल है कि ये गुडन्यूज कब देंगे। तो आप सभी के इंतजार को खत्म करते हुए राहुल और दिशा ने सोशल मीडिया पर अपने मम्मी-पापा बनने का एलान किया है।

प्रेग्नेंट हैं दिशा परमार

 जी हां आपने सही पढ़ा, दिशा और राहुल एक साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और इस रोमांचक खबर को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। दिशा और राहुल वैद्य ने एक फोटो शेयर की, जिसमें राहुल और दिशा दोनों ने ही ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। हाथ में एक ब्लैक स्लेट पकड़े हुए हैं जिस पर लिखा है ‘मम्मी डैडी’। 

शेयर की पोस्ट

इस कपल ने सोनोग्राफी की एक तस्वीर और वीडियो भी शेयर किया जिसमें हम बच्चे की एक झलक दिखाई है। इन रिपोर्ट को शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, “मम्मी डैडी टू बी एंड द बेबी की ओर से नमस्ते!!”

तस्वीर में दिखा बेबीबंप

जैसे ही यह पोस्ट इंटरनेट पर आई, दिशा के कमेंट सेक्शन में बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। सेलेब्स ने भी होने वाले माता-पिता को शुभकामनाएं दी हैं और उनके लिए शानदार कमेंट्स लिखे हैं। मौनी रॉय ने लिखा, “हार्दिक बधाई हो,” एली गोनी ने कमेंट किया, “माशाल्लाह।” उनके साथ, जैस्मीन भसीन, भारती सिंह, अनीता हसनंदानी, सोनल चौहान, वरुण सूद, विशाल सिंह, राजीव अदतिया, महेक चहल और अन्य ने भी जोड़े को बधाई और उनके लिए शुभकामनाएं दीं।

इस शो में आने वाली हैं नजर

बता दें कि दिशा परमार ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा से की थी। इस शो में एक्ट्रेस ने नकुल मेहता के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने वो अपना सा और अन्य जैसे कई अन्य शो किए। खबर है कि दिशा, जल्द ही एकता कपूर के हिट शो बड़े अच्छे लगते हैं 3 में नकुल मेहता के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।