Mahasamund Breaking : शादी का प्रलोभन देकर युवती से कई बार दुष्कर्म….

महासमुंद,25 अप्रैल । महासमुन्द थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय युवती को आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार दुष्कर्म किया और शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है।

युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि 1 अगस्त  से 30 सितम्बर तक शंकर नगर, महासमुंद निवासी आरोपी कमलेश यादव उर्फ चिंटू ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया और अब शादी करने से इनकार कर रहा है।

युवती ने पारिवारिक से सलाह मशवरा करने के बाद युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 2 (छ) के तहत अपराध कायम किया है।