रायपुर,20 अप्रैल । प्रदेश में सुबह 11 बजे से ही सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। जिससे घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश के अधिकतम जिलों का तापमान 40 डिग्री से पार हो गया है। मौसम विभाग ने बढ़ते गर्मी को देखते हुये लोगों को घरों में ही रहने हिदायत दिया है। अतिआवश्यक होने की स्थिति में पानी बाटल साथ में लेकर चलें।
Weather Update : प्रदेश में आने वाले दिनों में अभी लू की स्थिति बनी रहेगी। इससे निजात मिलता अभी नहीं दिख रहा है। प्रदेश में बढ़ते गर्मी को देखते हुये। शहर के कई जगहों में सामाजिक संगठनों द्वारा पियाऊ खोले जा रहे हैं।
वहीं इस बीच राज्य शासन ने प्रदेश के सभी शासकीय संस्थानों के खुलने एवं बंद होने के समय में परिवर्तन किया है। प्रदेश में गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के साथ-साथ राज्य सरकार ने भी बढ़ते गर्मी के मदद्ेनजर अलर्ट जारी किया है।
वहीं आगाह किया है कि प्रदेश के कई जिलों में गर्मी अभी और बढ़ सकती है। घरों से बाहर निकलने की स्थिति में शरीर के ज्यादातर हिस्सों को कपड़ों से ढ़क लें। साथ ऐहतियात के तौर पानी साथ लेकर चलें।


