Bholaa Day 11 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म भोला ने अपने दूसरे वीकेंड पर कुल 12.31 करोड़ का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिला, वहीं शनिवार और रविवार को फिल्म ने थोड़ी बढ़त दिखाई है। शुक्रवार को 3.51 करोड़, शनिवार को 3.90 करोड़ और रविवार को 4.90 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 72.29 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म के आंकड़ों से अब साफ है कि अजय देवगन की ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं लेगी। हालांकि फिल्म के पास कमाने के लिए फिलहाल और 12 दिनों का वक्त है।
23 अप्रैल को सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज होने वाली है। लिहाजा, भोला उससे पहले तक थियेटर्स में धीरे धीरे अपने कदम आगे बढ़ा सकती है। लेकिन फिल्म का फ्लॉप होना तय है। औसत शुरुआत भोला के ट्रेलर को काफी औसत प्रतिक्रिया मिली थी, जिसका नतीजा फिल्म की ओपनिंग पर साफ देखने को मिला। अजय देवगन जैसे सुपरस्टार के होते हुए भी फिल्म ने 11.20 करोड़ की औसत ओपनिंग ली थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली।
अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस 2022 में अजय देवगन की फिल्में रनवे 34 और थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। लेकिन दृश्यम 2 ने तहलका मचा दिया था। फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों शामिल हुई। लिहाजा, भोला से भी कम से कम 100 करोड़ की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन फिलहाल यह आंकड़ा नामुमकिन दिखता है।


