नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। सनातन धर्म में देवी दुर्गा को आदिशक्ति के रूप में पूजा जाता है। संस्कृत में दुर्गा का अर्थ है ‘जो अजेय हो’। एक ओर, मां पवित्रता का शक्तिस्त्रोत हैं और दूसरी ओर वह सभी बुराइयों को भी नष्ट करने वाली हैं। मां दुर्गा को अलग-अलग जगहों, ग्रंथों और कहानियों में अलग-अलग नामों से जाना पुकारा गया है। ऐसे में अगर इस नवरात्रि आप अपनी बेटी के लिए मां दुर्गा के किसी नाम को पसंद करना चाहते हैं तो ये हैं मां दुर्गा के बेबी गर्ल के लिए सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले नाम की लिस्ट।
देवी दुर्गा से प्रेरित बेटियों के नाम-
भार्गवी-
भार्गवी नाम माता रानी का नाम है। इस नाम का मतलब सबसे सुंदर होता है। यह यूनिक नाम अपनी लड़की का रख सकते हैं। इस नाम को आपको बार बार बोलने का मन करेगा।
अनीका-
आप अपनी बेटी को मां दुर्गा का यह नाम दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ है सुंदर, प्रतिभा और खूबसूरत नारी।
गौरी-
अगर आप भगवान पर भरोसा करते हैं तो गौरी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जिसका मतलब होता है निष्पक्ष।
शिवप्रिया-
शिवप्रिया का मतलब है जो शिव को प्रिय है। इस नाम में ही शिव के प्रति अथाह प्रेम, आस्था और समर्पण मिलता है। मां दुर्गा महादेव की सबसे प्रिय हैं। इसलिए देवी पार्वती मां दुर्गा के रूप में शिवप्रिया कहलाती हैं।
गौतमी-
जीवन के अंधेरे को दूर करने वाली स्त्री गौतमी कहलाती है। बेटी का चेहरा और प्यारी सी मुस्कान देखकर हर किसी की मायूसी दूर हो जाती है। आप अपनी बिटिया का नाम गौतमी रख सकते हैं।
आर्या-
आर्या महान और दयालु देवी।
आराध्या-
आराध्या नाम का मतलब होता है आरध्य योग्य। लड़कियों के इस नाम का अर्थ देवी की पुत्री भी होता है।
अनन्ता-
जिनके स्वरूप का कहीं अंत नहीं ।
अभव्या-
जिससे बढ़कर भव्य कुछ नहीं।
सदागति-
हमेशा गति में, मोक्ष दान।
शाम्भवी-
शिवप्रिया, शंभू की पत्नी।
मां दुर्गा के नाम पर लड़कियों के ये नाम भी काफी पसंद किए जाते हैं।
सती- अग्नि में जल कर भी जीवित होने वाली
साध्वी- आशावादी
भवप्रीता- भगवान शिव पर प्रीति रखने वाली
भवानी- ब्रह्मांड में निवास करने वाली
भवमोचनी- संसारिक बंधनों से मुक्त करने वाली
दुर्गा- अपराजेय
जया- विजयी
आद्य- शुरुआत की वास्तविकता


