थाना उसावां क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि गांव के ही एक युवक ने किसी तरह उसकी आपत्तिजनक फोटो ले ली। इसके बाद से वह उसे बार बार ब्लैकमेल कर रहा है। वह उसे अपने साथ बदायूं चलने व किसी सूनसान स्थान पर मिलने के लिए बुला रहा है। उसने बताया कि उसके पिता दिव्यांग है।
थाने पर शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिकायत के बद पुलिस ने युवक का मात्र शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। लेकिन युवक इसके बाद भी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


