संतोष गुप्ता,कोरबा,06 मार्च । होली पर हुड़दंग मचाने वालों के लिए पुलिस तैयार है दर्री पुलिस का अनोखा और मनोरजन संदेश का पोस्टर वायरल हो रहे है। होली की चेतावनी को लेकर दर्री पुलिस का पोस्टर वायरल में अपने संदेश में त्यौहार मनाओ अच्छे से तो हमारी बधाई करोगे हुड़दंग तो होगी पिटाई होली में हुड़दंग करने वाले उपद्रवी लोगों के लिए होली में कपड़े फाड़कर घूमने वाले के लिऐ शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों होली में चिल्लाते हुए तीन चार सवारी करने वाले के लिए सख्त हिदायत दी है।

पुलिस ने अपने पोस्टर में कहा कि हुड़दंग करने वाले उपद्रवी लोगों के लिए खुशखबरी आपकी थकान दूर करने दर्री पुलिस स्पेशल मसाज ट्रीटमेंट आपके लिए इसके बाद पुलिस कहती है कि साहब इसे लट्ठठ मार होली ही समझू ना ? होली पर कुछ लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। इससे अक्सर कर हादसे होते हैं। दूसरी तरफ होली पर रंगों की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं, इससे लड़कियों से छेड़छाड़ सहित अन्य तरह की वारदात बढ़ती हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों को संदेश दिया है कि होली मनाए पर काबू में रहें, नहीं तो होली हवालात में मन सकती है।


