दुर्ग ,01 मार्च । जिले के मोहननगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शंकरनगर मे पारिवारिक विवाद में सिलबट्टे से वार कर एक युवक की हत्या कर दिये। घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकर नगर में मंगलवार 28 फरवरी को पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी विनय प्रताप सिंह 33 साल ने शंकर नगर गली नंबर 4 के द्वारा विश्वजीत सिंह, उम्र 38 साल पर सिलबट्टे से सिर पर वार कर दिया इसके कारण विश्वजीत सिंह की मौत हो गई।


