Raipur News : NGT के डिप्टी रजिस्ट्रार बने जज अरविंद कुमार

रायपुर,19 फरवरी  धमतरी में पदस्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार की नियुक्ति नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर की गई है। प्रतिनियुक्ति आदेश के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उन्हें वर्तमान प्रभार से कार्यमुक्त कर दिया है।