दिल्ली,19 फरवरी I सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में कुछ लड़कों को प्रैंक करना महंगा पड़ा है। इसमें देख सकते हैं कि कुछ लड़के रात के समय हॉरर प्रैंक कर रहे हैं। इसमें एक लड़का साड़ी पहनकर बीच सड़क पर बैठ जाता है। वहीं, अन्य लड़के वीडियो बनाने में लगे रहते हैं। तभी दूसरी तरफ से एक बाइक सवार आता है। उसे देख सभी लोग एक्टिव मोड में आ जाते हैं। बाइक सवार बीच सड़क पर भूत को देख घबराता नहीं है, बल्कि अपनी बाइक को भूत के समीप खड़ी कर शख्स को पीटने लगता है।
भूत को पीटता देख बाकी के साथी दौड़ कर आते हैं, और उसे बचाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान बाइक सवार अन्य लोगों को भी मारने के लिए दौड़ता है। किसी तरह वह भूत जान बचाकर भागने में कामयाब हो पाता है। इसके बाद सभी लोग बाइक सवार को समझाता है कि वे लोग प्रैंक वीडियो बना रहे थे। उनका मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था। इसके बाद सभी लोग बाइक सवार का दिल दुखाने के लिए माफी भी मांगते हैं। तब जाकर बाइक सवार मानता है। वीडियो में दिख रहा है कि बाइक सवार प्रैंक करने वाले लड़कों की तुलना में अधिक ताकतवर है।
इसके लिए प्रैंक करने वाले को बाइक सवार से पंगा लेना महगां पड़ा है। इस वीडियो को ‘Fun Viral Vids’ नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 31 हजार बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर ने बाइक सवार की तारीफ कर लिखा है- सही किया, ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है। एक अन्य यूजर ने लिखा है-इन सभी इडियट के साथ ऐसा ही करना चाहिए।


