Rajim Maghi Punni Mela 2023 : आज से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का होगा आयोजन, वियतनाम और श्रीलंका की रामायण दल का होगा मनमोहक प्रस्तुति

छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम राजिम में आज से राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह रामायण मंडली प्रतियोगिता 18 फरवरी महाशिवरात्रि ( maha shivaratri)को समापन होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के रामायण मंडली शिरकत करेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान वियतनाम और श्रीलंका की रामायण टीम भी राजिम मेले में प्रस्तुति देंगे। इसकी तैयारी को लेकर आज संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर गरियाबंद कलेक्टर  प्रभात मलिक, संस्कृति विभाग के संचालक  विवेक आचार्य उपस्थित थे। इस दौरान अधिकारियों ने श्रीलंका एवं वियतनाम से पहुंची रामायण टीम का आत्मीय स्वागत किया।

रामायण मंडली मानस प्रतियोगिता सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगी

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी दिन  गुरुवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक 14 जिले रायपुर, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद, गरियाबंद, बेमेतरा, राजनांदगांव, बिलासपुर, कांकेर, मुंगेली, रायगढ़, बलौदा बाजार भाटापारा, खैरागढ़ छुईखदान गंडई और कवर्धा जिले की रामायण मंडली की प्रस्तुति होगी।

नारायणपुर( narayanpur) और बीजापुर ( bijapur)तथा 18 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

इसी प्रकार 17 फरवरी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ति, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सूरजपुर, कोरिया कोंडागांव, कोरबा, जशपुर, बस्तर (जगदलपुर), सरगुजा, बालोद, नारायणपुर और बीजापुर तथा 18 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुकमा, बलरामपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और दंतेवाड़ा जिला के मंडली की प्रस्तुति होगी।