राजनांदगांव ,12 फरवरी I पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अभिषेक मीणा द्वारा जुआ ,सट्टा, अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश के तहत 11.02.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि साहू पान ठेला के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा लिख रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक रामअवतार ध्रुव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना छुरिया से पुलिस स्टॉप रवाना कर तस्दीक किया जहां रूपेंद्र नेताम पिता रामविलास नेताम उम्र 32 वर्ष निवासी कुमर्रा छुरिया थाना छुरिया द्वारा सट्टा लिख रहा था जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी, 01 नग नीला पेन एवं नगदी रकम 450 रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 78/23 धारा 4(क) सार्वजनिक ददुत अधिनियम पंजीबद्ध किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव, प्र0आर0 1335 मनोज साहू अफजल खान, आर0 1683 असवन वर्मा की विशेष भूमिका रही।
अवैध रूप से सट्टा लिखते हुए, आरोपी गिरफ्तार

