मोर आवास मोर अधिकार के तहत पैदल यात्रा को लेकर अहिवारा मंडल की बैठक आज

दुर्ग ,10 फरवरी I जिला अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा अहिवारा मंडल में मोर आवास मोर अधिकार के तहत पैदल यात्रा को लेकर भाजपा संगठन की आवश्यक बैठक आज 10 फरवरी को दोपहर 1 बजे से न्यू घनश्याम होटल अहिवारा में आहुत की गई है। जिसमें मोर आवास-मोर अधिकार के तहत पैदल यात्रा को लेकर रुपरेखा तैयार की जायेगी। मंडल के प्रभारी राजेश ताम्रकार जी, मंडल अध्यक्ष लिमन साहू जी, महामंत्री द्वय संजय पाण्डेय जी एवं सुदर्शन गिरी जी बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक में मंडल के सभी शक्ति केंद्र के प्रभारी,संयोजक, सह संयोजक,सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने अपील की गई है।