कांकेर ,07 फरवरी । भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसाकन्हार (क) में पदस्थ प्रधान अध्यापक मनबहल सिंह कुंजाम को शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार करने की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्गूकोंदल नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
BREAKING NEWS : विद्यार्थियों से किया दुर्व्यवहार, प्रधान अध्यापक निलंबित…

