नई दिल्ली ,07 फरवरी । कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कपल 7 फरवरी को शादी कर रहा है। अब इस खूबसूरत जोड़ी की लव स्टोरी एक नया मोड़ लेने जा रही है। जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी का शाही स्थल है। शादी में जूही चावला, जय मेहता, ईशा अंबानी, करण जौहर, शाहिद कपूर – मीरा कपूर, मनीष मल्होत्रा जैसे दिग्गज लोग शामिल हैं।
अब लोगों को इंतजार है तो सिर्फ कपल की शादी का। इसके साथ ही फैंस शादी की तस्वीरों को देखने के लिए बेकरार हो रहे हैं। बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार, बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जुहू में 70 करोड़ रुपये के बंगले में रहने की योजना बना रहे हैं। ऐसी जानकारी मिली है कि सिड अपनी दुल्हन के लिए एक नया घर ढूंढ रहे हैं। उन्होंने अभी जगह फाइनल नहीं की है लेकिन अब घरों को शॉर्टलिस्ट करने में जुटे हैं। कहा जा रहा है कि शादी के बाद कपल इसी नए घर में रहेगा।


