कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी की खबरों के लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। कियारा आडवाणी की अभी हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में कियारा आडवाणी अपने परिवार के साथ एपरपोर्ट पर दिखाई दीं। कियारा आडवाणी की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी करने के लिए जैसलमेर के लिए रवाना हुई हैं।
सिद्धार्थ की होने वाली दुल्हन कियारा जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। कियारा, मुकेश अंबानी के चार्टर्ड प्लेन से आईं। कियारा आडवाणी की जो तस्वीरें सामने आई है। उन तस्वीरों में कियारा आडवाणी व्हाइट पैंट के साथ पिंक शॉल कैरी करे हुए दिखाई दीं। उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। सिद्धार्थ-कियारा की शाही शादी के फंक्शन रविवार से शुरू होंगे। दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के कुछ लोग भी आज दोनों के साथ ही आ रहे हैं। बाकी मेहमान और रिश्तेदार रविवार को पहुंचेंगे।

जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 5 फरवरी से शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया। खबरों के मुताबिक कियारा आडवाणी इसी महीने यानी 6 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी करने वाली है। इन दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।


