CG NEWS : गन्ने के खेत में लगी भीषण आग,काफी देर बाद पहुंची दमकल की टीम

कवर्धा ,30 जनवरी । कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में गन्‍ने के खेत में भीषण आग लग गई है। आग के चलते 40 एकड़ में फैले गन्ने की फसल ख़ाक हो गई। जानकारी के अनुसार मामला पोंडी चौकी के ग्राम रुसे मोहतरा, कांपा खार का है। यहां सोमवार को गन्ने की खेत में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगते ही किसानों में हड़कंप मच गया और फायरब्रिगेड टीम घटना स्थल पहुंची और ग्रामीणों के साथ आग बुझाई।

लेकिन दमकल की टीम के आग बुझाने तक लगभग 40 एकड़ गन्ने की फसल खाक हो गई। इस आगजनी से पीड़ित किसान रमेश चन्द्रवंशी, जलसू और सीताराम साहू सहित 14 किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान अब नुकसान का सरकार से मुआवजा की मांग कर रहे हैं।