Schools & Colleges के बच्चों के लिए जिला प्रशासन आयोजित कर रहा है कंप्यूटर कोडिंग वर्कशॉप

28 जनवरी को प्रात:10 से 2 बजे के बीच होगा वर्कशॉप

रायगढ़, 27 जनवरी I जिला प्रशासन द्वारा 28 जनवरी 2023 शनिवार को कलेक्टोरेट कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में स्कूल और कॉलेज के बच्चों के लिए ‘कोडिंग वर्कशॉप’ आयोजित करने जा रहा है। इस वर्कशॉप में विशेषज्ञों द्वारा ‘जावा’ और ‘पायथन’ जैसे कम्प्यूटर लैंग्वेज में कोडिंग वर्कशॉप कराया जाएगा। यह वर्कशॉप प्रात:10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इच्छुक बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं।