पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा का निधन

रायपुर ,23 जनवरी कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भाटापारा राधेश्याम शर्मा का सोमवार सुबह निधन हो गया है।  उनके निधन पर सीएम भूपेश बघेल, समेत सभी मंत्रियों पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शोक प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।  पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा दोपहर तीन बजे समता कॉलोनी रायपुर से मारवाड़ी श्मशान घाट तक निकलेगी।