मुंबई: सलमान के प्यार के खूब चर्चे होते हैं। कहा जाता है कि कैटरीना कैफ जब बॉलीवुड में करियर बनाने आईं तो सलमान उनके गॉडफादर बने थे। दोनों ने साथ काफी का किया है। इतना ही नहीं उस वक्त दोनों की नजदीकियों के चर्चे भी जोरों-शोरों पर थे। कहा जाता है कि कई साल कैटरीना और सलमान का रिश्ता रहा लेकिन बाद में कैटरीना का नाम रणबीर कपूर से जुड़ने लगा। इसी वजह से सलमान और रणबीर में आज भी अनबन है।
बिग बॉस का शो हर साल जब भी आता है, चर्चा में बना ही रहता है। बिग बाॅस के हर सीजन में एक चेहरा हर बार नजर आता है और हर किसी को इसी चेहरे का इंतजार रहता है। सलमान का शो हो और कैटरीना की एंट्री ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। इसी को लेकर सलमान ने भी अपनी इच्छा जाहिर की है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पिछले 13 सालों से बिग बॉस को होस्ट करते आ रहे हैं। उनका इस शो में अंदाज काफी पसंद किया जाता है। बाकी के दिनों की तरह की वीकेंड के वार एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने ही शो में यदि सलमान बतौर कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री लें तो कैसा होगा?
हाल ही में सिमी ग्रेवाल ने सलमान खान से पूछा कि वे अपने साथ घर में किन तीन दोस्तों को लेकर जाना चाहेंगे। दरअसल इस हफ्ते सिमी ग्रेवाल को देखा गया, जिन्होंने कंटेस्टेंट से काफी सारी बातें की। साथ ही उन्होंने सलमान खान के दिल में छिपी कई बातें भी उगलवाईं। इस दौरान उन्होंने पूछा कि अगर उन्हें एक महीने के लिए बिग बाॅस के घर में जाने का मौका मिले तो वे किन तीन दोस्तों को साथ ले जाना चाहेंगे। इसके जवाब में सलमान खान ने संजय दत्त का नाम लिया, दूसरा नाम उन्होंने शाहरुख खान का वहीं तीसरा नाम उन्होंने कैटरीना कैफ का लिया। उन्होंने कहा कि वे कैटरीना कैफ को साथ ले जाना चाहते हैं। ये नाम सुनकर सिमी ग्रेवाल भी हैरान रह गईं।


