रायगढ़,12 जनवरी । नगर निगम वार्ड नंबर 27 उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर विजयी हुई हैं। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 27 के उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर ने 865 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की रानी अशोक सोनी को कुल 599 वोट मिले। इस प्रकार जीत का अंतर 266 रहा। यहां सबसे रिमार्केबल बात यह रही कि सरिता राजेंद्र ठाकुर ने अपनी खोई हुई सीट कांग्रेस के पंजे से वापस छीन ली।
वार्ड 27 के उपचुनाव के अंतिम परिणाम
सरिता राजेंद्र ठाकुर – 865
रानी अशोक सोनी – 599
योगेश्वरी कुर्रे – 182
रोमा राय – 13
प्रेम कुमारी इंनोसेंट – 57
नोटा – 6


