Girija Oak Vulgar Messages: मराठी और हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस गिरिजा ओक पिछले करीब दो दशकों से मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज और टीवी की दुनिया में भी काम किया है। कुछ समय पहले उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद वह इंटरनेट पर काफी चर्चा में आ गई थीं।
तस्वीरों के वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गिरिजा की तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी से की। वहीं, कई लोगों ने उन्हें ‘नेशनल क्रश’ तक कहना शुरू कर दिया। हालांकि, अचानक मिली इस लोकप्रियता का एक दूसरा पहलू भी था, जिसके बारे में गिरिजा ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलकर बात की थी।
‘एक इंटरव्यू में गिरिजा ने बताया था कि सोशल मीडिया पर उन्हें किस तरह के मैसेज मिलने लगे। एक्ट्रेस के मुताबिक, कुछ लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेजे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने उनसे मिलने का मौका देने के बदले कुछ भी करने की बात कही, जबकि एक अन्य शख्स ने उनसे एक घंटे के लिए उनकी ‘कीमत’ तक पूछ ली। गिरिजा ने कहा था कि उन्हें इस तरह के कई मैसेज मिलते हैं। उनका मानना था कि सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें करने वाले लोग अगर उन्हें आमने-सामने देखें, तो शायद उनसे नजरें मिलाने में भी झिझकें।
एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि वास्तविक जिंदगी में यही लोग उनसे बेहद प्यार और सम्मान के साथ बात करते हैं। उनके मुताबिक, वर्चुअल दुनिया और असल जिंदगी के व्यवहार में काफी अंतर हो सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं को कितनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए, इस पर भी सवाल उठाया था।
गिरिजा ओक हिंदी के साथ-साथ मराठी मनोरंजन जगत में भी काम कर चुकी हैं। उनके काम की सूची में ‘तारे जमीन पर’, ‘शोर: इन द सिटी’, ‘लेडीज स्पेशल’ और ‘मॉडर्न लव: मुंबई’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्हें हाल ही में ‘भारत भाग्य विधाता’ में भी देखा गया था।







