नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस ने शुरू की तहकीकात

बिलासपुर,31 दिसंबर  जिले के एक गांव में एक 18 वर्षीय नवविवाहित महिला अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई। पुलिस ने मृतका की पहचान डगनिया गांव की संध्या राय के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि मृतका का शव उसके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला, उसके गले पर निशान थे। मृतक महिला ने पिछले साल राम स्नेही राय से शादी की थी। ये प्रेम विवाह था। पुलिस ने कहा कि मौत के कारण अभी पता नहीं चल पाया है और इस मामले में आगे की तहकीकात जारी है।