चैतमा के इरफ ग्राम में लगे NSS केम्प में चलाया गया निजात अभियान
KORBA , 28 DECEMBER I पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत। 27.12.2022 को ग्राम इरफ में NSS केम्प में उपस्थित छात्र -छात्राओं को नशे की दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए बचने के उपाय, हमर बेटी हमर मान के अंतर्गत गुड टच बैड टच, अभिब्यक्ति ऐप सायबर अपराध बचने के उपाय ट्रैफिक नियमों से अवगत कराकर बीमा दावा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर नाबालिक बच्चों को गाड़ी न चलाने देने के संबंध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया। छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए निजात अभियान के तहत नशे के दुस्प्रभाव के तहत कार्यक्रम आयोजित कर नशे से बचने की सलाह दी गई ।


