जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा MLC Computer Collage में मनाया गया राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस

कोरबा, 26 दिसंबर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा 24/12/22 को एम एल सी कम्प्यूटर कॉलेज , नेहरु नगर, कोरबा में राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस मनाया गया । जिसमे कार्यक्रम की शुरूआत एमएलसी की संचालिका श्रीमति साधना शर्मा एवम् संस्था प्रमुख बी के शर्मा जी द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय हरीश चंद्र मिश्रा का पुष्प पौधा से स्वागत करके किया गया ।

जिसमे न्यायिक मजिस्ट्रेट मिश्रा जी द्वारा विधिक सेवा , उपभोक्ता फोरम , घरेलू हिंसा , दहेज प्रताड़ना , साइबर क्राइम , मोटर अधिनियम एवं नालसा की जानकारी दी गई क्रायक्रम में एमएलसी कॉलेज के डायरेक्टर – श्रीमती साधना शर्मा एवं बी के शर्मा , पी एल व्ही – अहमद खान ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें महिला 45 , पु- 5 कुल – 50 लोग लाभान्वित हुये ।